फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four cows found slaughtered in illegal slaughterhouse

अवैध बूचडख़ाने में कटे मिले चार गोवंश

Fri, 01 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four cows found slaughtered in illegal slaughterhouse
अवैध बूचडख़ाना संचालित होने की सूचना पर पहुंचे विधायक व एसडीएम। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। अवैध बूचड़खाने पर पुलिस ने दबिश देकर कटे चार मवेशी और एक क्विंटल मांस बरामद किया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह ग्राम मदार नगर निवासी यूनुस के खेत में टिनशेड से बने बाड़े पर छापा मारा। यहां चार मवेशी कटे मिले। साथ ही करीब एक क्विंटल मांस बरामद किया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर एक बाइक, लोडर भी बरामद किया है। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे और एसडीएम उदित नारायण सिंह सेंगर और सीओ विक्रमाजीत सिंह से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। एसडीएम ने पशु चिकित्सक प्रशांत वर्मा, राहुल सचान व डॉ. रिजवान का पैनल बनाकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाया।
साथ ही मांस का मथुरा स्थित प्रयोगशाला से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। पशु अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। बांगरमऊ कोतवाली के अपराध निरीक्षक संदीप यादव ने मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के गांव तारापुरी निवासी मो. यूसुफ, उसके बेटे मो. चांद, सलमान, पप्पू और छोटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मृत जानवरों के निस्तारण के लिए जिला पंचायत से ठेका मेरठ जिले के निवासी सलमान को वर्ष 2022-23 के लिए दिया गया है। ठेका माढ़ापुर, मदार नगर, गौरिया कला, पलिया, गोदरी, जगत नगर समेत सात ग्राम सभाओं का है, लेकिन इसमें अवैध रूप से मवेशी काटे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मदार नगर गांव के पास अवैध बूचड़खाना चला रहे थे। ग्रामीणों के विरोध पर एक महीने पहले यहां चले आए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चू लाल ने बताया कि कई बार कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed