{"_id":"c95a65f001f04fb45a0f2395f42347f8","slug":"four-candidates-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रत्याशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रत्याशी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में विकासखंड सिकंदपुर करन के तीसरे और चौथे वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इनमें वार्ड तीन से चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के वाहन में चुनाव प्रचार सामग्री मिली। जबकि चौथे वार्ड के दो प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी बूथ के बाहर गाड़ी खड़ी कर बूथ के अंदर प्रचार करता व दूसरा प्रत्याशी पर चौराहे पर प्रचार करता मिला।
गुरुवार सुबह डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी पवन कुमार सिकंदरपुर करन ब्लॉक के बदरका पोलिंग बूथ निरीक्षण करने जा रहे थे। बदरका के पास सिकंदरपुर करन तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी जगरूप सिंह यादव की गाड़ी खड़ी थी। एसपी ने वाहन को चेक किया तो इसमें प्रचार सामग्री मिली।
एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस प्रत्याशी व गाड़ी को थाने ले आई। डीएम का काफिला अचलगंज पहुंचा। यहां सिकंदरपुर करन चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अविनाश सिंह की गाड़ी कन्या प्राथमिक विद्यालय अचलगंज के बाहर खड़ी थी। अविनाश सिंह बूथ नंबर 132 व 33 के बाहर प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
बूथ के अंदर घुसते ही एसपी ने इसका पता चलते ही आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रत्याशी व उनकी गाड़ी को थाने भिजवा दिया। एसपी के कड़े रुख के बाद एसओ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस के साथ छापेमारी शुरू की तो सिकंदरपुर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित दीक्षित प्रचार करते मिले। पुलिस ने प्रत्याशी अमित दीक्षित व उसके साथी अरविंद कुमार को पकड़ लिया।
बाद में अमित पुलिस को चकमा देकर निकल गया। वहीं हड़हा मार्ग पर सिकंदरपुर करन तृतीय वार्ड से प्रत्याशी गंगासागर प्रचार करते पाए गए। पुलिस उन्हे वाहन सहित थाने ले आई। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया चारो प्रत्याशियों
के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।