फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four brothers injured in two road accidents

Unnao News: दो सड़क हादसों में चार भाई घायल

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four brothers injured in two road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी दिलीप कुमार (20) बड़े भाई संदीप कुमार (26) के साथ बाइक से कस्बा मियागंज गया था। देर शाम घर लौटते समय मियागंज-सफीपुर मार्ग पर अहमदपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों भाई घायल हो गए।
दूसरी घटना में औरास थानाक्षेत्र के गांव छेदियाखेड़ा निवासी शिवकुमार (38) बड़े भाई पृथ्वीपाल (45) के साथ बाइक से सफीपुर तहसील गया था। शाम को दोनों घर जा रहे थे। मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मोहलिया गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। इससे दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तालाब किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथीखेड़ा में एक बाग के पास करीब 75 वर्षीय वृद्ध का शव देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक फटे पुराने कपड़े पहने है। उसके पास एक बोरी में रोटी, एक बोतल में पानी और चादर मिली है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed