{"_id":"5efa3d1f8ebc3e43250132d5","slug":"four-arrested-for-firing-on-a-weir-unnao-news-knp5683524170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ बांधने को लेकर हुई फायरिंग में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ बांधने को लेकर हुई फायरिंग में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फ तेहपुर चौरासी(संवाद)। खेवरई गांव में रविवार को खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुई दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इस मामले में थाना पुलिस ने दो पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो लाइसेंसी बंदूकें बरामद की है। सोमवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
खेवरई गांव के पूर्व प्रधान पूर्व प्रधान मोहम्मद अख्तर साथियों के साथ खेत में मेड़ बांधने गए थे। वहां गांव के ही इनामुल्ला से मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे। मामले में मोहम्मद अख्तर ने इनामुल्ला, हबीबुल्ला, जमशेद, सज्जाद, मोनीश, शोयब व छंगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, इनामुल्ला ने मोहम्मद अख्तर, आरिफ , खलील, शमशेरा, फ खरुद्दीन, अजहरुद्दीन एवं जियाउद्दीन समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने इनामुल्ला को उसकेभाई हबीबुल्ला की दोनाली बंदूक के साथ गांव से ही गिरफ्तार किया है। इनामुल्ला के बेटे जमशेद को नासिरपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया है। दूसरे पक्ष के अजहरुद्दीन को खेवरई मोड़ के पास से उसके पिता मोहम्मद अख्तर की दोनाली बंदूक के साथ तथा जियाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिकेशराय ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त शस्त्रों के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए एसपी के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।