फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former president expelled from membership of bar association

पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्काषित

Tue, 11 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former president expelled from membership of bar association
उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ल को एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी ने बताया कि 3 फरवरी को अधिवक्ता मुकेश यादव प्रकरण में बार एसोसिएशन की सहमति के बिना ही पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ल ने एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। एसपी को दिए ज्ञापन में खुद को अध्यक्ष बार एसोसिएशन बताया था। फेसबुक में भी अध्यक्ष बार एसोसिएशन लिखा था जो गलत है। पूर्व में भी बांगरमऊ निवासी अधिवक्ता अश्वनी शुक्ल प्रकरण में भी सितंबर माह में बार एसोसिएशन से अलग हटकर कचहरी पुल के पास जाम लगाया था। अध्यक्ष ने बताया कि बार एसोसिएशन एक सम्मानित संस्था है। पहले बातचीत के माध्यम से हल निकालने का प्रयास किया जाता है। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया जाता है। बताया कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं है। इसी वजह से सोमवार को निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

वहीं, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ल ने इस निर्णय को मॉडल बाइलॉज का उल्लंघन बताया। कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed