फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former municipal president's grandson was shot in the house

नपा के पूर्व अध्यक्ष के पौत्र को घर में लगी गोली, रेफर

Mon, 15 Jun 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former municipal president's grandson was shot in the house
बांगरमऊ(उन्नाव)। बांगरमऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के भट्ठा मालिक पौत्र को संदिग्ध हालात में उसके घर में ही गोली लग गई। कंधे के पास गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने बेटे की ससुराल वालों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस के अनुसार ससुरालियों से विवाद के बाद भट्ठा मालिक ने खुद को गोली मारी है। आरोपों को देखते हुए पुलिस ने घायल की पत्नी, सास, ससुर व साले से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। पुलिस घायल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवा रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ के पूर्व चेयरमैन रामदास गुप्ता के पौत्र दीपक गुप्ता (30) पुत्र राजेंद्र गुप्ता का तहसील के पास ईंट भट्ठा है। तीन साल पहले 3 फरवरी 2017 को दीपक की शादी पुरवा कस्बा निवासी राधेलाल गुप्ता की पुत्री नेहा के साथ हुई थी। दो साल बीतने के बाद भी संतान न होने व अन्य पारिवारिक कारणों को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई। करीब 6 माह पहले पति से विवाद के बाद नेहा मायके पुरवा चली गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार को नेहा अपने पिता राधेलाल, भाई विजय व मां के साथ बातचीत करने ससुराल बांगरमऊ पहुंची। बातचीत में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और इसी दौरान दीपक के दाहिने कंधे के नीचे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिससे परिवार व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल श्यामकुमार पाल ने मौके से एक तमंचा बरामद कर दीपक को लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर उसे लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के पिता का आरोप है कि दीपक के ससुरालियों ने उस पर गोली चलाई, जबकि सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अबतक की जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान विवाद होने पर दीपक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली है। एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया कि पूछताछ के लिए दीपक की पत्नी समेत अन्य ससुरालीजनों को कोतवाली लाया गया है। दीपक के घर लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सच सामने आ जाएगा। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed