{"_id":"5e6be6558ebc3ea81263f16d","slug":"former-mp-met-dm-demands-to-arrest-the-accused-unnao-news-knp5501714190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिलीं पूर्व कांग्रेसी सांसद, आरोपियों को पकड़वाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिलीं पूर्व कांग्रेसी सांसद, आरोपियों को पकड़वाने की मांग की
विज्ञापन
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में हुई घटना को लेकर डीएम रवींद्र कुमार को ज्ञापन देती पूर्व सांसद अ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र में बच्ची के साथ हुई घटना से दु:खी पूर्व कांग्रेसी सांसद अन्नू टंडन जिलाधिकारी से मिली और अपराधियों को शीघ्र पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा। अन्नू टंडन ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। यदि अपराधी जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं तो पूरा उन्नाव सड़क पर उतरकर न्याय की मांग करेगा। उन्होंने परिवार को शासन से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद व सुरक्षा देने की मांग की। पूर्व सांसद के सामने ही डीएम रवींद्र कुमार ने एसपी से बातचीत कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित परिहार, अमित शुक्ला, सेवादल मुख्य संगठक विश्वास निगम, समीर खान, अनवर खुर्शीद, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
उधर, उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसी घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द घटना के खुलासे, आरोपियों को फांसी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व 50 लाख की सहायता दिए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, रामशंकर यादव, बृजेश सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। भारतीय मजदूर किसान यूनियन राष्ट्रवादी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निधि शुक्ला ने एसपी से मिलकर हत्यारों को जल्द पकड़वाने की मांग की। कहा कि अब जनपद में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिहार थाने में यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द पहचान कराकर गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सभी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर पुलिस अधीक्षक के न मिलने पर उनके कक्ष के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके फास्टट्रैक के माध्यम से जल्द फांसी दिलाई जाए।
विज्ञापन
बिहार थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम, मूलचंद लोधी, भरत कुरील, दिनेश गौरव, डा. रामेश्वर, गुड्डू तिवारी व विजयपाल यादव आदि ने बच्ची के बाबा से घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर वह पीड़ित परिवार से मिले और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही।
बच्ची के साथ हुई घटना के बाद उसके पिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पहले बेटी के साथ घटित हुई घटना और फि र मौत की सूचना मिलने के बाद से पिता का ब्लडप्रेशर अनियंत्रित है। बार-बार बेहोश हो जाने के बाद स्वास्थ्य टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक करीब चार बार वह बेहोश हो गए। नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी ने बताया कि पाटन सीएचसी के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की निगरानी व उपचार कर रहे हैं।