{"_id":"5e4843478ebc3ee5ce01baed","slug":"former-councilor-shot-for-protest-against-drug-addiction-unnao-news-knp5449082130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी के विरोध पर पूर्व सभासद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी के विरोध पर पूर्व सभासद को मारी गोली
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व सभासद व व्यापारी शैलेंद्र सिंह शहर दरोगाबाग मोहल्ला स्थित प्राइवेट में ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दुकान के सामने आपस में गालीगलौज कर रहे युवकों को टोकने पर युवकों ने पूर्व सभासद पर फायर झोंक दी। पैर में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। भीड़ ने दौड़ाया तो युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल को परिजनों ने पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। पीड़ित के बेटे ने दो नामजद व सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला दारोगाबाग निवासी पूर्व सभासद शैलेंद्र सिंह (45) पुत्र वासुदेव की घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार शाम लगभग 8:30 बजे वह दुकान बंद रहे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े कुछ युवक नशेबाजी व आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। सभासद ने युवकों से दुकान के सामने से हटने को कहा। जिस पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक ने शैलेंद्र पर गोली चला दी। बाएं पैर में गोली लगने से शैलेंद्र सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो युवक बाइकों से हरदोई पुल की ओर भाग गए। बेटे विशाल और अनिरुद्ध ने पुलिस को सूचना देकर पिता को पास के ही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। सीओ यादवेंद्र यादव व कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने नर्सिंगहोम पहुंच घायल के बयान दर्ज किए व घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। घायल के बेटे ने अंशू सविता, फहद सिद्दीकी समेत सात के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर के मोहल्ला कसाई चौराहा में शनिवार रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस जब तक पहुंचती फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले भाग निकले। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले तालिब सरांय निवासी युवक ने छिपियाना मोहल्ला निवासी एक युवक से मारपीट की थी। जिसको लेकर शनिवार शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने कसाई चौराहा पर छिपियाना मोहल्ला निवासी युवक को घेर लिया और मारपीट के बाद फायरिंग की। घटना की सूचना पर स्वॉट प्रभारी फिरोज खान अपनी टीम के साथ कार से घटनास्थल की ओर निकले। एबी नगर मोड़ के पास अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो दीवार से टकरा गई। हादसे में स्वॉट प्रभारी फिरोज खांन घायल हो गए। टीम ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।