फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   for a land of piece accused murdered cousin brother with sharp wepon

चचेरे भाई की गर्दन पर गड़ासे से हमलाकर उतारा मौत के घाट

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
for a land of piece accused murdered  cousin brother  with sharp wepon
अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा में आधा बिस्वा सहन की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में चचेरे भाई की गर्दन पर गड़ासा से वारकर युवक ने हत्या कर दी। एएसपी व सीओ ने मौके पर जांच की। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चचेरे भाई समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर गांव के मजरा बाबूखेड़ा गांव निवासी 46 वर्षीय वासुदेव का चचेरे भाई कमलेश से 15 वर्षों से सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार रात वासुदेव जानवरों को बांधने जा रहा था, इसी बीच पीछे से हत्यारोपी चचेरा भाई कमलेश गड़ासा लेकर आया और वासुदेव की गर्दन पर वारकर दिया। उसके गिरते ही पीछे से गर्दन पर एक और वार कर दिया। जिससे वासुदेव की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

होली त्योहार पर हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सीओ डीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कमलेश के अलावा दो और के नाम लेकर गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत कराया। विवाहित बेटी निशा, बेटा नीलू व पत्नी तारावती का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ बीघापुर डीपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कमलेश समेत तीन के नाम बताए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed