{"_id":"579f9e1b4f1c1bc3762b887a","slug":"flood-condition-furhter-worsened","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा का जलस्तर सोमवार शाम तक चेतावनी बिंदु से 34 सेमी ऊपर पहुंच गया। दिनोंदिन बढ़ने घटने के क्रम ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। जवान रबर बोट व लाइफ जैकेटों से लैस हैं और बाढ़ की हर स्थिति से निपटने को तैयार भी हैं। वहीं जलस्तर के बढ़ने से पानी बस्तियों की ओर रुख करने लगा है।
विज्ञापन
एक बार फिर कटरी के गांवों में बजी खतरे की घंटी
गंगा के बढ़ते-घटते जलस्तर से एक बार फिर से कटरी के गांवों में बाढ़ के खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। ग्रामीणों में बाढ़ के खतरे की आशंका से दहशत फैली हुई है। नदी का पानी शुक्लागंज क्षेत्र के कटरी इलाकों में बसे मोहल्लों के नजदीक पहुंच गया है। एहतियातन पीएसी भी तैनात कर दी गई है। जो रबर बोट से क्षेत्र के सभी गंगा किनारों पर पल-पल की नजर रख रही है। प्लाटून में मौजूद जवानों को लाइफ जैकेट व अन्य बचाव सामग्री से भी लैस किया गया है। वहीं पानी के लगातार बढ़ने से कई क्षेत्रों में तो घरों के पास तक पानी पहुंच जाने से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। लोग रातों में जागकर गुजर करने को मजबूर हो रहे हैं। हालात यह हैं कि मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर दिन में कई बार चढ़-उतर रहा है।
विज्ञापन
रात में बढ़ सकता है जलस्तर
वहीं केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी भी बराबर गंगा के किनारे लगे मीटर गेज की ओर निगाह गड़ाए हुए हैं। पीएसी के कंपनी कमांडर मुन्नालाल ने बताया कि उनकी टीम गंगा के बढ़ते पानी पर बराबर नजर रख रहे हैं। रबर बोट के सहारे पूरे क्षेत्र का मुआयना किया जा रहा है। जहां पर अधिक खतरा नजर आ रहा है वहां के लोगों को सबसे पहले वहां से हटाकर सुरक्षित किया जाएगा। बताया कि वैसे अभी तो किसी बढ़े खतरे की उम्मीद नहीं लग रही है लेकिन रात में अगर जलस्तर बढ़ता है तो खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
घाटों तक चढ़ गया गंगा का पानी
नगर के सभी गंगा तटों में सबसे अधिक जाना जाने वाला आनंद घाट पर गंगा का पानी चढ़ गया है। जिससे यहां पर बैठने वाले पंडों को भी अब अन्य स्थान तलाशने पर विचार करना पड़ रहा है। हालात यह है कि पंडों के बैठने के स्थान पर भी गंगा का पानी पहुंच गया है।
इनसेट.......
कुछ ऐसे बढ़ा गंगा का जलस्तर
सोमवार सुबह 6 बजे-112.310 मीटर
सोमवार सुबह 8 बजे-112.320 मीटर
सोमवार सुबह 12 बजे-112.330 मीटर
सोमवार दोपहर 2 बजे-112.330 मीटर
सोमवार दोपहर 4 बजे-112.340 मीटर