{"_id":"5835e0914f1c1b462413c211","slug":"flat-wall-collapsed-many-people-agog-with-rumors-of-compression","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार ढही, कई लोगों के दबने की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार ढही, कई लोगों के दबने की अफवाह से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शाहगंज में दीवार गिरने के बाद मौके पर मौजूद सदर कोतवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मोहल्ला शाहगंज की चूड़ी वाली गली में जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की अफवाह से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसडीएम, सिटी मजिस्ट्ेट कई पुलिस अधिकारी और सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत की सांस तब ली जब मलबे में किसी के दबे न होने की पुष्टि हुई। गनीमत रही कि दीवार रात के समय गिरी वरना बड़ा हादसा होता। मलबे में तीन बाइकें दब गईं।
शाहगंज मोहल्ले की चूड़ी वाली गली में रामलीला कमेटी ट्रस्ट की जर्जर इमारत की दीवार बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक ढह गई। पास ही मार्केट होने से कई लोगों के दबे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के अलावा एसडीएम सफीपुर बृजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर मिनाक्षी द्विवेदी, शहर कोतवाल रंजीत सिंह यादव व लेखपाल मौके पर पहुंचे। भीड़ लगाए लोगों को हटाकर पहले जेसीबी से मलबा हटाया गया। मलबे में किसी के दबे न होने की पुष्टि होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दीवार के पास खड़ीं तीन बाइकें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मकान की हालत जर्जर देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास की दुकानें बंद करा दी गईं। मकान में कई दुकानें होने के साथ ही अंदर कई किराएदार भी रहते हैं।