फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five transformers damaged in 24 hours, wires broken at 38 places

Unnao News: 24 घंटे में पांच ट्रांसफार्मर हुए खराब, 38 जगह टूटे तार

Sun, 09 Jun 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Five transformers damaged in 24 hours, wires broken at 38 places
उन्नाव। भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। हालत यह है कि ट्रांसफार्मर और तार जवाब दे रहे हैं। शहर में 24 घंटे में पांच स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों में खराबी आई और 38 स्थानों पर तार और जंपर टूटे। इससे बिजली का आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

पिछले 20 दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। पिछले कुछ दिन तो पारा 44 से 45 डिग्री के बीच बना रहा। गर्मी के चलते बिजली ट्रांसफार्मर और लाइनों में फाल्ट की भरमार है। हालत यह है कि हर आधे-पौन घंटे में बिजली चली जाती है। फाल्ट मरम्मत के बाद जब जैसे ही आपूर्ति चालू होती है कुछ ही देर में कहीं और फाल्ट हो जाता है। बिजली कर्मचारी फीडर की आपूर्ति बंद कराकर फाल्ट की मरम्मत करते हैं। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम सात से रात 12 के बाद तक जारी रहता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गर्मी होने से बिजली खपत में 50 मेगावाट का इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में 300 मेगावाट की खपत इस समय 350 मेगावाट तक पहुंच गई। बताया कि हर फीडर पर लोड बढ़ा है। 180 से 200 एंपियर तक लोड होने से ट्रांसफार्मरों में खराबी और तार टूटने की समस्या ज्यादा हो रही है। बिजली विभाग के एक्सईएन सूर्योदय कुमार ने बताया कि बिजली की खपत बढ़ने से फीडर, ट्रांसफार्मर और लाइनें ओवर लोड हैं और फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रवार टीमें लगाकर फाल्टों की जल्द से जल्द मरम्मत करा आपूर्ति चालू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवैंप योजना में सुस्ती ने बढ़ाईं मुश्किलें
जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने रीवैंप (रुरल इकोनामिक वैल्यू एडेड मॉनीटरिंग प्रोग्राम) के तहत 125 करोड़ के सुधार कार्यों को मंजूरी दी है। लेकिन काम शुरू होने के आठ महीने बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। वितरण खंड प्रथम में 11 केवी फीडरों की ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए 134 किलोमीटर की नई लाइन के सापेक्ष अभी तक केवल 8.90 किलोमीटर काम ही हो सका है। दूसरे खंड में 216.68 किलोमीटर के सापेक्ष केवल 20.07 किलोमीटर लाइन ही पड़ सकी है। तीसरे खंड में 396.80 किलोमीटर के स्थान पर केवल 23.25 किलोमीटर, चौथे खंड में 101.09 सापेक्ष 39.08 किलोमीटर और पांचवें खंड में 428.18 किलोमीटर के स्थान पर केवल 73.80 किलोमीटर नई बिजली लाइन ही डाली जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed