फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five month old girl died after falling from bed

Unnao News: पांच माह की बच्ची की बिस्तर से गिरकर मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five month old girl died after falling from bed
- मौसी ने परिवार की महिला पर झगड़े के दौरान लगाया फेंकने का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोप को नकारा, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में पांच माह की बच्ची की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में बच्ची की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, मृतका की मौसी ने परिवार की एक महिला पर आपसी झगड़े के दौरान बच्ची को फेंकने का आरोप लगाया है।
माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना निवासी पवन कुशवाहा की पांच माह की बच्ची जूही की बुधवार सुबह चारपाई से गिरकर मौत हो गई। मां संगीता, अपनी बहन रेनू व देवर विनेश के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के पिता पवन मुंबई में रहकर काम करते हैं। मासूम की मौत को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

संगीता की बहन रेनू (मृत बच्ची की मौसी) ने परिवार की ही एक महिला पर मंगलवार शाम आपसी विवाद में बच्ची को फेंकने और उसी वजह से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि मृत बच्ची के पिता को सूचना दी गई है, वह मुंबई से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ माखी संदीप मिश्रा ने बताया कि पांच माह की मासूम की गिरकर मौत हुई है। मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक की जांच में बच्ची को फेंकने जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed