फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five lakh fine on CETP

सीईटीपी पर पांच लाख का जुर्माना

Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five lakh fine on CETP
उन्नाव। उद्योगों का केमिकलयुक्त पानी ट्रीट करके गंगा में छोड़ने में सीईटीपी (कॉमन इंफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) की लापरवाही सामने आई है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी की जांच में इसका खुलासा हुआ तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सीईटीपी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित उद्योगों का केमिकलयुक्त पानी ट्रीट कर गंगा में छोडने की जिम्मेदारी सीइटीपी को दी गई है। इसके बाद भी सीईटीपी प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार को प्रदूषण विभाग के अधिकारी जब जांच करने प्लांट पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। जांच के दौरान डिस्चार्ज वाटर कलरलेस या 10 हैजन से नीचे होना चाहिए वह 15 गुना जहरीला मिला और उसमें कलर की मात्रा 150 हैजन थी।
विज्ञापन

यह बेहद खतरनाक स्थिति में थी। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि प्लांट प्रबंधन पर तत्काल प्रभाव से पांच लाख का जुर्माना लगा रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। बताया कि प्लांट के प्रबंधतंत्र ने सफाई दी कि उनकी लाइम ट्रीटमेंट टैंक की दीवार क्रेक होने से पानी ट्रीट नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे जब पूछा गया कि पानी को होल्डिंग टैंक में भरने के बजाय डिस्चार्ज क्यों किया गया और इसकी जानकारी विभाग को क्यों नहीं दी गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके लिए प्लांट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed