फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five injured in fighting for dancing on DJ

डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट में पांच घायल

Thu, 12 Mar 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Five injured in fighting for dancing on DJ
अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटी गोपालपुर में दो पक्षों में होती मारपीट। - फोटो : UNNAO
अचलगंज(उन्नाव)। डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटी गोपालपुर निवासी हीरालाल ने बुधवार को होली के मौके पर डीजे लगवाया था जिसमें मोहल्ले के युवक नाच रहे थे। नाचने के दौरान गांव के ही रामसागर के पुत्र जीतू की हीरालाल से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई थी। पुलिस जब तक कोई कार्रवाई करती उसके पहले गुरुवार सुबह रामसागर, उसका बेटा जीतू व उसकी दो बेटियों ने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ हीरालाल के घर पर चढ़ाई कर दी और दरवाजे खड़ी महिलाओं एवं पुरुषों पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। इसमें रामनरेश, हीरालाल, उषा, निशा एवं सावित्री घायल हो गईं। हीरालाल, रामनरेश, उषा व सावित्री की हालत गंभीर होने से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। घायल की पत्नी सुधा ने रामसागर, जीतू समेत कुरमापुुर निवासी सरवन व धन्नीपुर के बीनू के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बेहटी गोपालपुर में हुई मारपीट के बाद पुलिस उदासीन रही। घायलों को उनके रिश्तेदार निजी वाहनों से थाने लाए। जिन्हें पुलिस ने थाने में बिठा लिया। पीड़ित घंटों उपचार के अभाव में परेशान रहे। घटना की सूचना पर पीड़ित पक्ष से थाने पहुंचे उनके रिश्तेदार हरीशंकर, दिनेश, राम औतार, आशीष व बदरका के अखिलेश समेत गोड़वा निवासी उनके भांजे विक्रम व ब्रजकिशोर को भी पुलिस ने जबरन हवालात में बंद कर दिया। जिन्हें देर शाम रिहा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व बुधवार को हुए विवाद में यदि बदरका चौकी पुलिस मौके पर जाकर विवाद को समाप्त करा देती तो गुरुवार को इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती। पूरे मामले में चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में रही। वहीं, बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से सात व आरोपी पक्ष से महज एक को हिरासत में लिया। वहीं, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चला रही लड़कियों के नाम एनसीआर से गायब हैं। बदरका चौकी के उपनिरीक्षक संजीव साक्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed