फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five hours jam on the highway due to mixer machine failure

Unnao News: मिक्सर मशीन खराब होने से हाईवे पर पांच घंटे जाम

Tue, 05 Dec 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five hours jam on the highway due to mixer machine failure
फोटो- 21
विज्ञापन



अचलगंज-बदरका मार्ग पर खराब हुई थी मशीन, वाहन आने से स्थित हुई खराब
दोपहर एक बजे का लगा जाम शाम पांच बजे हुआ सामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी

अचलगंज। सडक़ बना रही मिक्सर मशीन खराब होने से अचलगंज-बदरका मार्ग पर जाम लग गया। बढ़ते-बढ़ते जाम लखनऊ-कानपुर हाइवे तक पहुंच गया। जाम देख सक्रिय हुई पुलिस ने क्रेन की मदद से मशीन को हटवाया। इसके बाद यातायात रेंगना शुरू हुआ। हालांकि यातायात सामान्य होने में पांच घंटे लगे।

अचलगंज-गंगाघाट मार्ग के आजाद मार्ग चौराहे के पास चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वही काम हो रहा था। उसमें मसाला मिलाने वाली मिक्सर मशीन काम कर रही थी। काम के दौरान वह अचानक खराब हो गई। इससे पहले बदरका की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगना शुरू हुआ। जाम बढ़ते-बढ़ते हाइवे के आजाद मार्ग चौराहे तक पहुंच गया। इससे लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम की सूचना पर पुलिस बदरका चौकी पुलिस ने खराब मिक्सर मशीन के क्रेन से हटवाकर किनारे कराया। बाद में खड़े आड़े तिरछे वाहनों को सीधा कराकर छोटे वाहनों को निकालना शुरू किया। यह प्रक्रिया करने में शाम के पांच बज गए। तब कहीं जाम सामान्य हो सका। इस दौरान बारिश में लोग भीगते रहे।
विज्ञापन


बदरका चौकी इंचार्ज रवी मिश्र ने बताया कि मिक्सर मशीन खराब होने से जाम लगा था। उसे हटवाने के बाद करीब पांच घंटे में यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed