फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five death 'buried' in trying to police

पांच मौतों को ‘दफन’ करने की कोशिश में रही पुलिस

Fri, 05 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 05 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Five death 'buried' in trying to police
उन्नाव। कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग घटना पर पर्दा डालने में जुटे रहे। सुबह जिस समय मीडिया के लोग जुराखन खेड़ा पहुंचे पुलिस की मौजूदगी में मृतकों के परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी नहीं किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिस बार-बार बीमारी से मौत होने की बात कहती रही। पुलिस ने लालचंद्र की पत्नी मुन्नी पर दबाव बनाकर कैंसर से मौत होने की सूचना लिखवा ली। छत्रपाल की पत्नी विजय कुमारी से भाई की मौत के सदमे से मौत हो जाने की लिखित सूचना ली और मंगली के भाई बउवा से पेट दर्द और उल्टी-दस्त के बाद मौत हो जाने की लिखित सूचना ले ली।
विज्ञापन


हालांकि मृतक मंगली का भाई बार-बार यह कहता रहा कि उसका भाई शराब का आदी था और उसने बुधवार को भी शराब पी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गुरुवार तड़के पहुंची पुलिस ने लोगों को शराब पीने से मौत होने पर मुकदमे में फंसने की बात कहकर धमकाया। इसके बाद लोगों ने अपने मुंह बंद कर लिए और वही किया जो पुलिस ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन जब एक और अज्ञात युवक का शव वहीं एक मैदान में पड़ा मिला तो लोगों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की।

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया मोहल्ले का भ्रमण
उन्नाव। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जुराखन खेड़ा मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान लालचंद्र के घर के पास काफी मात्रा में पानी और पालीथिन के पाउच पड़े मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने कुछ पाउच को सील कराया। टीम ने मोहल्ले और आसपास लूज पैकिंग में बिकने वाली खाद्य सामग्री के नमूने भी सील कराए।

देसी और अंग्रेजी शराब व एक बियर शॉप सील
उन्नाव। सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर बाद जुराखनखेड़ा और पास के लोकनगर मोहल्ला स्थित कुल तीन शराब के ठेके सील कर दिए गए। जिन दुकानों को सील किया गया उनमें एक देसी शराब, बियर शॉप और अंग्रेजी शराब ठेका शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी ने दुकानों में बिकने वाली शराब के नमूने भी सील किए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सील किए गए शराब और बियर के नमूनों का लैब टेस्ट कराया जाएगा।


देर शाम अज्ञात को आया होश
उन्नाव। जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात युवक ने देर शाम अपना नाम राजेश लोध (25) निवासी मोहल्ला लोधनहार बताया। उसने बताया कि वह नवीन मंडी में सब्जी खरीदने-बेचने का काम करता है। बुधवार शाम को वह और गांव में ही रहने वाला राकेश (45) पुत्र सुनील और माखी थानाक्षेत्र के थाना गांव निवासी एक अन्य युवक जुराखनखेड़ा मोहल्ला गए थे और वहां शराब पी थी। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed