फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five convicted in fake liquor factory operation, sent to jail

नकली शराब फैक्टरी संचालन में पांच दोषी, भेजे गए जेल

Fri, 03 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five convicted in fake liquor factory operation, sent to jail
उन्नाव। नकली शराब फैक्टरी चलाने में न्यायालय ने पांच लोगों को दोषी पाया है। न्यायाधीश ने पांचों को जेल भेज दिया है। सजा पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। इसी मुकदमे में दो आरोपियों पर अपराध सिद्ध न होने पर बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने सूचना के आधार पर एक जनवरी 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की साइट नंबर दो में संचालित फैक्टरी नंबर 455 पर छापा मारा था। मौके से फतेहपुर जिले के थाना बिंदकी के गांव बकेवर निवासी अमित मिश्रा, कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव बदोसी निवासी नंदराम, कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर के गांव गोपालपुर निवासी राजकुमार और उसके सगे भाइयों राजकिशोर और रामनरेश को गिरफ्तार किया था। कानपुर नगर के थाना बिधुनू के गांव चौराई निवासी विकास और चंद्रभान गुप्ता उर्फ मामा मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने फैक्टरी में शराब बनाने में प्रयोग किए जा रहे आरओ सिस्टम, 111 पेटी शराब टाइगर मार्का और हजारों की संख्या में रैपर होलोग्राम, 11 स्प्रिट कलर शीशियां, पांच हजार लीटर तैयार अधबनी शराब, टंकियां, गत्ता और भारी मात्रा में नकली ढक्कन, सील करने की मशीन सहित हाइड्रो एल्कोहलिक मीटर आदि बरामद हुआ था। गिरफ्तार पांचों अपराधियों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाद में चंद्रभान गुप्ता व विकास गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपर जिला जज की कोर्ट में गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता यशवंत सिंह की दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश आलोक शर्मा ने अमित मिश्रा, नंदराम, राजकुमार, राजकिशोर व रामनरेश को दोषी पाया। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सजा पर सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख निर्धारित की है। इसी मामले में चंद्रभान गुप्ता व विकास गुप्ता को आरोप सिद्ध न होने पर बरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed