फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire scorched the woman's death, the husband fled bodies

आग से झुलसी महिला की मौत, पति शव छोड़कर भागा

Wed, 01 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 01 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire scorched the woman's death, the husband fled bodies
fire - फोटो : amar ujala
उन्नाव  जिला अस्पताल में मंगलवार की देर रात आग से जली महिला की मौत होते ही उसका पति भागने लगा। यह देख स्वास्थ्यकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट करने लगा। इससे वार्ड में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रहने वाली सरोजनी (20) पत्नी सूरज मंगलवार को शाम संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई । हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सरोजनी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में पति सरोजनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने 90 फीसद जलने की पुष्टि की। सरोजनी का अभी इलाज चालू ही हुआ था। तभी रात 9.30 पर उसकी मौत हो गई। जैसे ही चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि की पति सूरज  मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस बात की भनक लगते ही स्वास्थ्य कर्मचारी ने उसे रोकना चाहा। इस पर वह वार्ड में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करने लगा। इस पर अस्पताल चौकी पुलिस को बुलाया गया। तब तक वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूरे बर्न वार्ड में अफरा तफरी मच गई। मृतका सरोजनी के पति सूरज के भागने के बाद कर्मचारियों ने एक घंटे तक उसके वापस लौटने का इंतजार किया। बताया जा रहा है कि सूरज पंजाब में काम करता है। चार पांच दिन पहले ही अपने साथ लाया था। पति व किसी अन्य परिजन के न आने पर मृतक सरोजनी के शव को स्वास्थ्य कर्मियों ने मर्च्युरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed