{"_id":"570ff04f4f1c1b1c404a6b10","slug":"fire-in-panel-13-hours-loadshedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
विद्युत समस्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पावर हाउस के कंट्रोल पैनल में आग लगने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार देर रात हुई घटना के बाद आनन-फानन पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर आपूर्ति बहाल होने से लोगों राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बुधवार देर रात करीब 1 बजे अचानक सिटी पावर हाउस के कंट्रोल पैनल में आग लग गई। मौके पर मौजूद सबस्टेशन आफीसर (एसएसओ) ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए आपूर्ति बंद की और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी बीच अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी पावर हाउस पहुंच गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सिटी पावर हाउस से संचालित बड़ा चौराहा, बाबूगंज, कंजी, कसाई चौराहा, किला, तकी नगर, स्टेशन रोड आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप गई। भीषण गर्मी मेें आपूर्ति ठप रहने से लोगों की नींद उचट गई। उपभोक्ताओं ने सबस्टेशन फोन करना शुरू किया। जब कंट्रोल पैनल के फुंक जाने की जानकारी हुई तो लोग शांत हुए। गुरुवार भोर पहर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। दोपहर ढाई बजे फुंके पैनल को बदला जा सका। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। एसडीओ गौरव तिवारी ने बताया कि कंट्रोल पैनल में आग लग जाने से छोटा चौराहा को छोड़कर अन्य फीडरों से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत के बाद गुरुवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
इंसेट-1
पानी के लिए मची मारामारी
घंटों बिजली न आने के कारण सिटी पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। मोटर व सबमर्सिबल पंप न चल पाने से लोगों को हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा। जिन जगहों पर हैंडपंप नहीं है वहां पर लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान रहे। बुधवार शाम को भरा पानी भी गुरुवार सुबह होते-होते समाप्त हो गया था। सुबह जब बिजली नहीं आई तो पानी की समस्या और विकराल हो गई। लोग पानी के लिए खासे परेशान रहे और उन्हें मोहल्ले में दूर लगे हैंडपंपों पर लाइन लगाना पड़ा।
विज्ञापन