फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire extinguishing arrangements not complete in private hospitals

Unnao News: निजी अस्पतालों में पूरे नहीं मिले आग बुझाने के इंतजाम

Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishing arrangements not complete in private hospitals
उन्नाव। आग की घटनाओं से लोगों को बचाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए डीएम के निर्देश पर निजी अस्पतालों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच चल रही है। गुरुवार को दो निजी अस्पताल और कपड़े के शोरूम की हुई जांच में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले।
विज्ञापन

अलग-अलग प्रदेशों और जिलों में हो रहीं आग की घटनाओं को देखते हुए डीएम गौरांग राठी ने सभी प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन कमेटी बनाई हैं। गुरुवार को तहसीलदार अविनाश चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और नायब तहसीलदार ने आवास विकास स्थित शिवाय हॉस्पिटल का निरीक्षण कियाा। उसमें आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। अस्पताल के अंदर जाने वाला जीना भी सड़क पर बना मिला। दूसरा कोई जीना नहीं था।
विज्ञापन

तहसीलदार ने उसे सड़क से हटवाने के निर्देश दिए। उसके बाद कपड़े के शोरूम गए। वहां पर आग से बचाव की व्यवस्था सही मिली। कुछ काम बाकी था जिसे संचालक ने जल्द पूरा कराने के लिए कहा। आदर्श नगर स्थित शुभी अस्पताल में आग से बचाव के ठोस इंतजाम नहीं मिले। निकास द्वार भी एक था। संचालक को एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई के लिए कहा है। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव ने बताया कि कहीं भी आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले हैं। सभी को एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed