फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire broke out in two houses, loss worth eight lakhs

Unnao News: दो घरों में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two houses, loss worth eight lakhs
बीघापुर/औरास। दो घरों में शार्ट सर्किट और गैस रिसाव से आग लग गई, जिसमें बाइक और गृहस्थी का सामान जल गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू लिया। दोनों घरों में करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के घर में रखे छप्पर में शुक्रवार रात नौ बजे बिजली केबल में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग छप्पर तक पहुंच गई। हादसे के समय धर्मेंद्र की पत्नी पिंकी और बेटी खुशी खाना बना रही थी। बेटा अर्पित भी पास में बैठा था। आग देख सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। पड़ोसी एकजुट हुए और सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया। धर्मेंद्र ने बताया कि वह हलवाई है। घटना के समय रूदीखेड़ा गांव में खाना बनाने गया था। छप्पर जल जाने से सिर का साया भी छिन गया है। आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा औरास थानाक्षेत्र के द्रगपालखेड़ा में हुआ। गांव निवासी केदार प्रसाद की पत्नी करतारी शुक्रवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में सिलिंडर पलट गया और आग फैल गई। पास में ही रखे पेट्रोल के कैन की चपेट में आने से आग तेजी से फैली और कुछ दूरी पर खड़ी बाइक और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपसेट व अन्य साधनों से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक, आग से जेवर, बाइक, एक लाख रुपये के साथ गृहस्थी का सामान जल गया। केदार ने बताया कि उनके दो बेटे उमाकांत और रमाकांत की शादी तय हो गई है। शादी के लिए कुछ जेवर बनवाए थे। करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। गांव में चर्चा है कि केदार घर में पेट्रोल और डीजल बेचने का भी काम करता था। लेखपाल पूनम सिंह ने जांच की और रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed