{"_id":"65b2c629869cc0e899004df7","slug":"fire-breaks-out-in-electronic-shop-loss-worth-lakhs-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109052-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
अचलगंज। लोहचा कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। लपटे देखकर आसपास के दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझी। सूचना पर अग्निशमन विभाग से दो दमकल पहुंचीं और तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अचलगंज थाना क्षेत्र के लोहचा कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार की घर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह परिवार सहित इसी मकान में रहते भी हैं। बुधवार की रात करीब 12 बजे दुकान में आग लग गई। लपटें और धुआं देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए।
आनन-फानन जितेंद्र ने परिवार को बाहर निकाला और मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान अग्निशमन जवान दो दमकलों के साथ पहुंचे। करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 70 लाख के उपकरण जल गए हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि बिजली की वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। घटना की जांच की जा रही है।