फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   FIR lodged against Globe Hospital operator and wife

Unnao News: ग्लोब हॉस्पिटल संचालक व पत्नी पर एफआईआर दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Globe Hospital operator and wife
हसनगंज। नर्सिंंगहोम में बिना अनुमति मेडिकल स्टोर खोलने पर औषधि निरीक्षक ने ग्लोब हॉस्पिटल के संचालक और उनकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को एसडीएम और एसीएमओ ने जांच की थी। निरीक्षण के दौरान नर्सिंगहोम में कोई स्टाफ नहीं मिला। इस पर नर्सिंगहोम को सील कराया गया था।
विज्ञापन

हसनंगज कोतवाली के मोहद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार ने सोमवार को तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि नगर पंचायत मोहान में ग्लोब हॉस्पिटल के नाम से एक नर्सिंगहोम संचालित है। उसने 22 जून को पत्नी रीना का ऑपरेशन कराया था। नर्सिंगहोम संचालक ने 20 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि गलत ऑपरेशन करने से पत्नी की हालत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर एक लाख रुपये का खर्च आया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम रामदेव निषाद व एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने नर्सिंगहोम पहुंचकर जांच की थी। कोई डॉक्टर या स्टॉफ न मिलने पर नर्सिंगहोम को सील करा दिया था। वहीं, बिना रजिस्ट्रेशन मेडिकल स्टोर संचालन पर औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने दवाएं जब्त की थीं। मंगलवार को औषधि निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने ग्लोबल हॉस्पिटल संचालक सुशील कुमार और उनकी पत्नी गायत्री सिंह व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed