फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Filaria free campaign started

फाइलेरिया मुक्त अभियान शुरू

Mon, 25 Nov 2019 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Filaria free campaign started
जिला अस्पताल में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के दौरान महिला को दवा खिलाते डीएम देवेंद्र पांडेय व सद? - फोटो : UNNAO
जिला महिला चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन में फाइलेरिया मुक्त अभियान मनाया गया। एक पखवारा चलने वाले इस अभियान में 29.38 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि लोगों के स्वस्थ्य होने पर ही देश समृद्ध होगा। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। दवा खाने से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से परिवार के सभी सदस्यों को दवा खिलाने की अपील की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डीएम देवेंद्र पांडेय ने कहा कि टीमें घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। सीएमओ डॉ. कामेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अभियान 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईसी, अल्बेंडाजाल के साथ आइवरमेक्टिन खाने से माइक्रो फाइलेरिया जल्दी खत्म होता है। फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। आसपास सफाई रखें।

यह दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए। दवा खिलाने के लिए 2389 टीमें लगाई गई हैं। 398 सुपरवाइजर के साथ जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे।
सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा है कि इसकी रोजाना रिपोर्ट जिला मलेरिया अधिकारी को देंगे। कार्यक्रम में सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति, सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट, महिला सीएमएस डॉ. अंजू दुबे, एसीएमओ डॉ. एके रावत, डॉ. आरके गौतम, जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed