{"_id":"2d105e4e1a1250c60da68ff14c285f4b","slug":"feroz-cricket-club-won-the-match-by-81-runs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोज क्रिकेट क्लब ने 81 रनों की जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोज क्रिकेट क्लब ने 81 रनों की जीता मैच
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोज क्रिकेट क्लब की टीम ने 81 रनों की जीत के साथ पंचम डॉ. इंसाफ अहमद क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में धमाकेदार इंट्री की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच फिरोज क्रिकेट क्लब व पिनैकल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। फिरोज क्लब के कप्तान फिरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट पर 149 रन बनाए, इसमें साहिल ने 48 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिनैकल क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में मात्र 48 पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही फिरोज क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
मैच में अंपायरिंग धनेश श्रीवास्तव व सूरज ने की। स्कोर्रिंग अंकुर त्रिपाठी ने की। डीसीए महामंत्री पीके मिश्र ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार सुबह 9.30 बजे फिरोज क्रिकेट क्लब व उन्नाव क्रिकेटर्स के बीच खेला जाएगा।