फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Female fever worsens, death

दिमागी बुखार से छात्रा की बिगड़ी हालत, मौत

Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Female fever worsens, death
चकलवंशी। माखी गांव में दिमागी बुखार से छात्रा की हालत बिगड़ गई। झटके आने से बेहोश हुई छात्रा को परिजनों ने कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माखी निवासी सरवन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी नंदनी (8) गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। तीन दिन पूर्व उसे तेज बुखार आया था। गांव के ही डॉक्टर से उसने दवा ली। सोमवार शाम बेटी की हालत बिगड़ गई और उसे झटके आने लगे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। जिस पर वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में चिकित्सकों ने दिमागी बुखार की पुष्टि की थी। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ डा. केपी सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर केस हिस्ट्री की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed