फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fearing police action, the young man hanged his life

Unnao News: पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fearing police action, the young man hanged his life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में मौरावां क्षेत्र के बरियारगंज गांव में पति से हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी और मायके चली गई। जानकारी होने पर गुरुवार देर रात पति ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की दहशत में उसने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौरावां क्षेत्र की ग्रामसभा बरियारगंज के मजरा संदाना गांव निवासी रोहित (26) दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। 15 दिन पहले ही वह गांव आया था। गुरुवार शाम पत्नी चांदनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद चांदनी गुस्से में मौरावां थाने गई और पति के खिलाफ तहरीर दे दी। इसके बाद ससुराल लौटने के बजाए अपने करदहा गांव चली गई। उधर रोहित को पत्नी चांदनी द्वारा पुलिस को प्रार्थनापत्र देने की जानकारी हुई तो वह घबरा गया।
विज्ञापन


मां उर्मिला ने बताया कि गुरुवार देर शाम उसने खाना खाने के लिए मना किया और कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। शुक्रवार सुबह मां ने देखा तो वह रोहित अपने कमरे में नहीं था। इसके बाद वह गोबर के उपले बनाने घर से 50 मीटर दूर दूसरे घर में गई तो वहा छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से बेटे का शव लटकता देखा। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। एक साल का बेटा आर्यन है। बेटे की मौत से मां, भाई और बहन सहित सभी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। परिजन कोई आरोप लगाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी ने लगाया था जान से मारने का प्रयास करने का आरोप
मृतक की पत्नी चांदनी ने मौरावां पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में पति रोहित पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि पति ने रस्सी से उसका गला भी कसा। थाने में मिले सिपाही ने प्रार्थनापत्र लेकर शुक्रवार को बुलाया था। कहा था मारपीट हुई तो डॉक्टरी परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटे की मौत से आहत मां ने बहू से की धक्कामुक्की
पति के आत्महत्या कर लेने की सूचना पर शुक्रवार सुबह मृतक रोहित की पत्नी चांदनी ससुराल पहुंची तो बेटे की मौत से बेहाल मृतक की मां उर्मिला बहू को देखते ही आगबबूला हो गई। उसने धक्कामुक्की भी की। मां ने बहू और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहू पर पड़ोसी गांव निवासी युवक से नजदीकी होने का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बहू के परिवार वालों को इसकी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed