{"_id":"635590be48ae207f9c65356a","slug":"faults-will-be-fixed-on-one-phone-on-diwali-unnao-news-knp7248441176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः दीपावली पर एक फोन पर ठीक होंगे फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः दीपावली पर एक फोन पर ठीक होंगे फाल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दीपावली पर जनपदवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। एक फोन पर फाल्ट सही किए जाएंगे। फाल्टों की मरम्मत के लिए बिजली विभाग ने अतिरिक्त गैंग की व्यवस्था की है।
सोमवार को दीपावली है, इस त्योहार में रोशनी का खास महत्व है। घर से लेकर सड़क तक बिजली की चकाचौंध से जगमगाएंगे। रोशनी के इस त्योहार में बिजली व्यवधान न डाले इसके लिए विभाग ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। लोकल फाल्टों पर लगाम लगाने के लिए ढीले तारों को कसा गया है।
ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के लिए अलग से ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। वहीं ब्रेकडाउन को तुरंत अटेंड करने के लिए बिजली विभाग की ओर से अतिरिक्त गैंग तैयार किए गए हैं। इससे लोगों को दीपावली पर भरपूर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता प्रथम ओमेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बिजली कटौती नहीं होगी। लोकल फाल्टों की एक काल पर मरम्मत की जाएगी। प्राइवेट कर्मियों के अतिरिक्त गैंग तैयार रखे जा रहे हैं। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराए जाएंगे। ट्राली ट्रांसफार्मर भी रिजर्व रखे गए हैं। एक्सईएन के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर प्रयास है कि लोगों को दीपावली पर 24 घंटे बिजली मिल सके।