{"_id":"687e9dbddb090e5e4109e282","slug":"father-was-sexually-abusing-eight-year-old-daughter-arrested-unnao-news-c-12-1-knp1090-1196197-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पिता आठ साल की बेटी का कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पिता आठ साल की बेटी का कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
संशोधित
- पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रही, बेटी बोली- तीन माह से कर रहे थे गलत हरकत
- मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, शिकायत पर देता था मां-बेटी की हत्या की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर (उन्नाव )। एक गांव में पिता ने अपनी आठ साल की बेटी का यौन शोषण करके पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। असहनीय पीड़ा होने पर पीड़िता ने मामी को आपबीती सुनाई तो परिवार वालों को पता चला। मामा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव का आरोपी 20 साल से ससुराल में परिवार के साथ रह रहा है। बच्ची के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मुंबई में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। पत्नी के बीमार होने पर वह दो साल पहले घर आया तो फिर से नहीं गया। इलाज से सुधार नहीं होने पर पत्नी घर में आखिरी सांसें गिन रही है। आरोपी शराब का लती है। नशे में तीन महीने से अपनी आठ साल की बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था।
पीड़िता के मुताबिक मां, छोटे भाई-बहन के सो जाने के बाद पिता उसे दूसरे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करता था। छोड़ने की विनती करती थी तो मां और उसे जान से मारने की धमकी देता था। जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो बच्ची ने मामी को आपबीती बताई। शिकायत के बाद सीओ अरविंद कुमार ने भी पीड़िता के घर जाकर जांच की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामा की तहरीर पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बच्ची के कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की धारा बढ़ाई जाएगी।
-- --
मां की सेवा के लिए छोड़ दी पढ़ाई
आठ साल की बच्ची ने गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो तक पढ़ाई की है। मां के बीमार पड़ने और पिता की प्रताड़ना से आजिज आकर उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह पूरे दिन मां की सेवा करने के साथ सुबह शाम काम करती है।