फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father and daughter on a motorcycle killed after being hit by a vehicle

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter on a motorcycle killed after being hit by a vehicle
= रायबरेली के रहने वाले थे, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

= बिहार-बक्सर मार्ग पर हुई घटना आज ही जाना था गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। बिहार-बक्सर मार्ग पर ताजकपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। रायबरेली निवासी युवक बेटी के साथ अपनी ससुराल आया था, मंगलवार शाम लौटते समय हादसा हुआ। वह हेलमेट लगाए था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।
रायबरेली जिले के थाना खीरों के जगतपुर रामगढ़ी निवासी पंकज कुमार (40), बेटी वर्षा (15) के साथ मंगलवार सुबह अपनी ससुराल बिहार थाना के हरिहरपुर गांव आए थे। शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर कस्बा सुमेरपुर के ताजकपुर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही पिता-पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की और मृतक पंकज के पास मिले मोबाइल पर पत्नी वंदना का फोन आने पर घटना की जानकारी दी। पति और बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना के आधे घंटे बाद परिजन बिहार थाने पहुंचे। पत्नी वंदना ने बताया कि पति गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। तीन दिन पहले आए थे। आज ही उन्हें रात में ट्रेन से लौटना भी था। बेटे और पौत्री की मौत से मां कमला देवी, छोटा बेटा रौनक और अन्य परिजन बेहाल हैं। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed