फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fast track court reached Bihar rape case, hearing on 15

फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा बिहार कांड, 15 को होगी सुनवाई

Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fast track court reached Bihar rape case, hearing on 15
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता का मुकदमा सोमवार को जिला जज की कोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया। फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 15 जनवरी दी है। 13 जनवरी को सभी पांचों आरोपियों को जेल से पेशी पर कोर्ट लाया गया था।
विज्ञापन

5 दिसंबर को बिहार थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मौत से पूर्व दिए गए बयान में पीड़िता ने गांव के प्रधान के पति हरिशंकर उनके बेटे शुभम, गांव के शिवम, रामकिशोर व उमेश बाजपेयी समेत पांच लोगों को नामित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसआईटी (विशेष जांच दल) ने 1 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। सोमवार सुबह आरोपियों को जेल से पेशी पर डीजे कोर्ट लाया गया। डीजे कोर्ट से मुकदमा फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थानांतरित कर दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई पेशी की अगली तारीख 15 जनवरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed