{"_id":"638e46ce3fea4e74cf21fff9","slug":"farmers-scramble-for-dap-in-committees-unnao-news-knp731961850","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: समितियों में डीएपी के लिए किसानों में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: समितियों में डीएपी के लिए किसानों में धक्का-मुक्की
विज्ञापन
बिचपीर में खाद गोदाम पर लगी किसानों की लाइन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा/सोनिक। लंबे समय बाद सोमवार को समितियों में डीएपी पहुंची तो भारी संख्या में किसान लेने पहुंच गए। इस दौरान पहले खाद लेने को लेकर किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
जिले को 3700 एमटी इफ्को डीएपी ीआवंटन मिलने पर शुक्रवार सुबह ट्रकों से गोदाम भेजी गई थी। सोमवार से समितियों में वितरण शुरू हुआ तो काफी संख्या में किसान पहुंच गए। असोहा ब्लाक की बेहटा, गोसाईंखेड़ा, चौपई, समाधा, पहासा व भादिन आदि समितियों में डीएपी पहुंचने से सोमवार सुबह से ही किसान खाद के लिए लाइन में लग गई।
जैसे ही वितरण शुरू हुआ वैसे ही पहले खाद के लिए किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं, दही चौकी इफ्को और और बिचपरी खाद केंद्र पर किसानों की भीड़ लग गई। 10 बजे सेंटर खुलते ही केंद्र संचालक ने किसानों को लाइन में खड़ा कर वितरण शुरू कराया। खाद लेने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी लाइन में लगी थीं।
विज्ञापन
बिचपरी केंद्र संचालक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पांच सौ बोरी का स्टॉक था, जिसमें आधी बंट गई है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि समितियों को खाद आवंटित कर दी गई है। किसान परेशान न हो। इस बार पर्याप्त मात्रा में डीएपी मिली है।