{"_id":"5e4d8aaa8ebc3ecfbe0bab07","slug":"farmers-left-out-of-respect-submit-papers-in-seed-stores-unnao-news-knp5457240192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से छूटे किसान बीज भंडारों में जमा करें कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से छूटे किसान बीज भंडारों में जमा करें कागजात
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में मौजूद सीडीओ व उपनिदेशक कृषि।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी किसान परिवार में से एक किसान को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के लिये व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। किसान भाई जिन्हें सम्मान निधि प्राप्त नहीं हुई है वह राजकीय कृषि बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय जाकर आधार संख्या, अपना नाम, संख्या व बैंक खाता संख्या संशोधन कराकर अपना नाम जुड़वा लें। कलक्ट्रेट पन्नालालहाल में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 54 कृषकों ने भाग लिया।
सीडीओ ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। सभी किसान बैंकों में जाकर एक पन्ने का फार्म भरकर इस योजना का लाभ उठाएं। जिससे उन्हें कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी व उद्यान आदि का लाभ लेने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋ ण उपलब्ध हो सकेगा और प्राकृतिक आपदा की दशा में उन्हें बीमा कंपनी से प्रतिपूर्ति भी मिलेगी। उन्होंने कृषकों को भूमि से अधिक पैदावार लेने के लिये गोवंश का पालन करने और भूमि में गोबर व ढैंचा की हरी खाद का प्रयोग करने की सलाह दी।
उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि किसान प्राकृतिक, जैविक खेती और कृषि विविधीकरण अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। किसान दिवस में सफीपुर सफियापुर के प्रगतिशील किसान डॉ. चंद्रपाल सिंह ने गांव में बंदरों के आतंक की शिकायत की। जिस पर वन विभाग के अधिकारी को निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आनंद सिंह गौड़ के आसीवन नहर में पानी न होने की शिकायत पर 21 फरवरी से पानी आने का आश्वासन दिया गया। मवई ब्रहम्नान के किसान ने बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड न बनने की शिकायत की। जिस पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ने 20 फ रवरी को कैंप लगाकर केसीसी बनवाने का आश्वासन दिया। उप कृषि निदेशक ने 16 विकासखंडाें के मॉडल ग्रामों में मेले का आयोजन करके मिट्टी की जांच के आधार पर दिए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार कार्बनिक खाद व उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी। बताया गया कि जनपद में अभी तक अभियान के दौरान 838 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए जा चुके हैं।