फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers created ruckus for two hours, accused of giving fertilizers to close ones

Unnao News: किसानों ने दो घंटे किया हंगमा, करीबियों को खाद देने का लगाया आरोप

Wed, 03 Sep 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus for two hours, accused of giving fertilizers to close ones
फोटो-17-खाद के लिए औरास साधन सहकारी समिति में अपनी बारी आने के इंताजर में कतार में बैठे महिला व
उन्नाव/औरास। जिले की सहकारी समितियों में इन दिनों खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। समितियों पर खाद के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से फसलें कमजोर हो रही हैं। मंगलवार को जिले की कई समितियाें पर खाद के लिए किसानों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति औरास में सैकड़ों किसानों ने खाद न मिलने पर दो घंटे हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। किसानों को शांत कराते हुए खाद वितरण शुरू कराया। साधन सहकारी समिति बछौली, रामपुर गढ़ौवा, मवई, टिकरा और औरास में मंगलवार सुबह सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंच गए। जब खाद नहीं मिली तो वह हंगामा करने लगे। इस पर सचिव आलोक कुमार ने समिति का गेट बंद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और किसानों को शांत कराया। किसान रमेश चंद्र,रमेश अवस्थी, रामचंद्र शुक्ल, राम आसरे ने बताया खाद के लिए 10 दिन से आ रहें हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही है। सचिव चहेतों को खाद वितरण कर रहे हैं। इसी तरह रामपुर गढ़ौंवा, टिकरा सामद, मवई और रामपुर गढ़ौंवा समिति पर शोर शराबे के बीच सचिव ने खाद बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से खाद न मिलने पर किसानों में नाराजगी
सफीपुर। जरूरत के हिसाब से खाद न मिलने से किसान नाराज हैं। मंगलवार को मियागंज ब्लाॅक और आसीवन तरफ लोकमन समिति में पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। मियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कादिरपुर निवासी काशिफ, कमाल, विमलेश कश्यप व आसीवन तरफ लोकमन निवासी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना खाद के फसल कमजोर हो रही है।
मंगलवार को समिति के सचिव अशोक कुमार व सहयोगी वैभव दीक्षित ने पुलिस के साथ एक- एक कर खाद वितरण कराया। सचिव ने किसानों की अपेक्षा के सापेक्ष खाद कम आ रही है। इससे उनकी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही है। बताया कि दो हजार खाद की बोरियों का वितरण किया गया है। (संवाद)
दो समितियों में बांटी गई खाद
फतेहपुर चौरासी। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से मंगलवार को दो समितियों में यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ रही।
एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि मंगलवार को फतेहपुर चौरासी गढ़ी समिति में 450 बोरी यूरिया उपलब्ध है। गढ़ी समिति के साथ फरदापुर समिति में भी खाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि समिति बबुरिहा व दबौली में खाद उपलब्ध है। शीघ्र वितरण कराया जाएगा। वितरण के समय सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)

चार समितियों में वितरण
पुरवा। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से मंगलवार को बेहटा भवानी ,पकराबुर्जग, मिर्जापुर सुम्हारी और त्रिपुरारपुर समिति में खाद का वितरण किया गया। एडीओ सहकारिता आशीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र की चार समितियों में खाद वितरण कराया गया। (संवाद)

फोटो-17-खाद के लिए औरास साधन सहकारी समिति में अपनी बारी आने के इंताजर में कतार में बैठे महिला व

फोटो-17-खाद के लिए औरास साधन सहकारी समिति में अपनी बारी आने के इंताजर में कतार में बैठे महिला व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed