फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer's body found hanging in the garden

Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला किसान का शव

Thu, 28 Dec 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging in the garden
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीघापुर। छोटी पाही गांव में घर से तीस मीटर दूर बने गोड़े के पीछे बाग में नायलॉन की रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। दो हाथ रस्सी के फंदे से पीछे की ओर बंधे हुए थे। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सीओ और एसओ ने घटनास्थल पर जांच की। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है, लेकिन हाथ पीछे बंधे होने पर मामला संदिग्ध देख विसरा सुरक्षित किया है।

थानाक्षेत्र के गांव छोटी पाही निवासी सुनील कुमार पटेल( 45) घर से 30 मीटर दूर बने गोड़े में मवेशियों को बांधता था। रात में वहीं रुकता भी था। बुधवार को रात करीब नौ बजे रोज की तरह सुनील कुमार खाना खाने के बाद वहां सोने चला गया। रात करीब 1:40 बजे पेट में दिक्कत होने पर वह घर में बने शौचालय भी गया। उसके बाद फिर गोड़े में चले गए। रोजाना सुबह वह पांच बजे उठते थे लेकिन गुरुवार भोर पहर न उठने पर पत्नी पूनम देखने गई तो बिस्तर खाली मिला।
विज्ञापन

गोड़े के अंदर न दिखने पर अगल बगल झांककर देखा तो परिवार की ही बाग में आम के पेड़ पर सुनील कुमार का नायलॉन की रस्सी के फंदे से शव लटक रहा था। दोनों हाथी भी पीछे रस्सी से बंधे थे। पति को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। घटना की सूचना पर परिजन और पड़ोसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर शव लटकाए जाने के आरोप के बाद सीओ माया राय व एसओ अखिलेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। शव फंदे से नीचे उतारा गया। लखनऊ में रहने वाले मृतक के चचेरे भाई अनुज कुमार की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। सुनील गांव की तीन बीघे में खेती करता था। मृतक की पत्नी, बेटी तन्नू के साथ वृद्ध मां मंगला और अन्य परिजन बेहाल हैं।

थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। हाथ पीछे बंधे होने से हत्या की आशंका है। क्योंकि हाथ बंधे होने से कोई पेड़ पर कैसे चढ़ सकता है। इसकी जांच चल रही है।
------

इंसेट-1

ग्रामीणों में चर्चा किसी के बुलाने पर गए सुनील

गोड़े से लेकर घटनास्थल तक की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चर्चा रही कि सुनील किसी के बुलाने पर गया होगा। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे होने के साथ पेड़ की शाखा पर पैरों के निशान सुनील के पैरों से बड़े मिले हैं। पेड़ के पास ही चप्पल तथा टोपी पड़ी मिली है। गोड़े में लगा लोहे का गेट बाहर से बंद था। चारपाई के बिस्तर भी वैसे ही बिछे थे।



----------------

युवक का फंदे से लटका मिला शव

बांगरमऊ। दूबरपुरवा गांव में सड़क किनारे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली के गांव दूबरपुरवा निवासी विजय पाल (40) का शव सिंधूपुर-सहबाजपुर मार्ग पर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना नानामऊ गंगातट पर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया उन्हें किसी घटना की सूचना नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed