फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer sink in sai river and died

उन्नाव: सई नदी में डूबकर किसान की मौत

Tue, 26 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
farmer sink in sai river and died
मौरावां (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के मोहनलालखेड़ा में सई नदी से एक किलोमीटर दूर स्थित पुल का चक्कर काटने से बचने में किसान सूर्यभान ने जान गंवा दी। सई नदी तैरकर गांव जा रहा किसान गहराई में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो र्गई।
विज्ञापन

असरेंदा ग्रामसभा के मजरे मोहनलालखेड़ा निवासी सूर्यभान उर्फ नन्हकू (40) सोमवार दोपहर काम से गांव असरेंदा जा रहा था। सई नदी के दूसरे छोर पर गांव होने से वह चक्कर लगाने से बचने के लिए अक्सर पुल से न जाकर नदी तैरकर असरेंदा आता-जाता था। सोमवार को भी सूर्यभान ने ऐसा ही किया। रास्ते में सई नदी का बहाव तेज होने से वह डूब गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा तो परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक सूर्य की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसके शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद से पत्नी सुधा देवी, तीन बेटियां सलोनी, रोली व अनामिका बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed