फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer's body found hanging from neem tree

नीम के पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Wed, 13 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from neem tree
उन्नाव। सरैयां गांव में 25 वर्षीय किसान का शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट पर दर्ज मुकदमें में पैरवी के लिए पिता ने रुपये देने से मना कर दिया था। इस पर किसान ने जान दे दी।
विज्ञापन

हरिओम उर्फ सुनील (25) पुत्र हरीशंकर खेती कर परिवार का खर्च चलाता था। इस समय खेत में आलू की फसल है। हरिओम की बहन गंगा के अनुसार मंगलवार सुबह चार बजे हरिओम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह छह बजे खेत गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर दो सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे हरिओम का शव लटका देखा। जानकारी पर घरवाले पहुंचे। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि डेढ़ साल पहले हरिओम ने जमीन की नाप करने सरैया गांव गए राजस्व लेखपाल फूलचंद्र से मारपीट की थी। इसमें लेखपाल की अंगुली टूट गई थी। लेखपाल ने हरिओम पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे की पैरवी के लिए हरिओम ने पिता से रुपये मांगे थे। पिता के इंकार करने पर उसने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हड़हा में तय थी शादी
चार भाई बहनों में हरिओम सबसे बड़ा था। मार्च में उसकी शादी अचलगंज के हड़हा में तय थी। परिजन शादी की तैयारियां कर रहे थे। मंगलवार सुबह उसकी मौत पर परिजन बेहाल हो गए। मां रामदेवी का रो-रोकर बुरा हाल था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed