फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer riding bicycle died due to overturning of loader

Unnao News: लोडर पलटने से साइकिल सवार किसान की मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding bicycle died due to overturning of loader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से लो लोडर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ किसान सड़क पर गिर गया। अनियंत्रत लोडर भी उसके ऊपर पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी देशराज (55) शनिवार दोपहर साइकिल पर सूप बनाने वाली छड़ सिरकी साइकिल में लादकर बांगरमऊ आ रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के पास वह पहुंचा था तभी कोल्ड ड्रिंक लादकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर साइकिल में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


साइकिल सवार देशराज भी उसी के नीचे दब गया और कोल्ड ड्रिंक के गत्ते सड़क पर फैल गए। पुलिस ने घायल को आनन-फानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चलने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देशराज खेती व मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी माधुरी की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। तीन अविवाहित बेटे शीलू , लखपति और ओमप्रकाश गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं। तीन बेटियां किरन, सरला और पुष्पा हैं। किरन एक पैर से दिव्यांग है। पहले मां और अब पिता की मौत से बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लोडर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed