फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer riding a bike dies after colliding with a tractor

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 02 Mar 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies after colliding with a tractor
फतेहपुर चौरासी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को मंगलीखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह मां के तेरहवीं संस्कार के लिए सामान लेकर घर जा रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भठ्ठनखेड़ा निवासी कालिका प्रसाद (65) खेती करने के साथ भट्ठे पर मुनीम का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार को वह बाइक से हफीजाबाद बाजार से घर आ रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शाम 6:30 बजे मंगलीखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई नन्हू ने बताया कि 23 फरवरी को मां की मौत हो गई थी। सोमवार को मां की तेरहवीं थी। उसी का सामान लेकर भाई घर आ रहे थे। कालिका के तीन बच्चे हैं। सभी विवाहित हैं। पति की मौत से पत्नी पत्नी कमला और बच्चे बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां की तेरहवीं के दिन बेटे का होगा अंतिम संस्कार

फतेहपुर चौरासी। भठ्ठनखेड़ा गांव में सात दिन पहले हुई वृद्धा की मौत की तेरहवीं से पहले बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। भाई नन्हू ने बताया कि भाई मां से अधिक प्यार करते थे लेकिन यह नहीं पता था कि मां के जाने के बाद वह हम लोगों को ऐसे छोड़कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को अब तेरहवीं कैसे हो पाएगी। पहले भाई का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होगा। प्रयास है कि मां और बेटे की तेरहवीं एक साथ ही की जाए।


भठ्ठनखेड़ा गांव में सात दिन पहले हुई वृद्धा की मौत की तेरहवीं से पहले बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। भाई नन्हू ने बताया कि भाई मां से अधिक प्यार करते थे लेकिन यह नहीं पता था कि मां के जाने के बाद वह हम लोगों को ऐसे छोड़कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को अब तेरहवीं कैसे हो पाएगी। पहले भाई का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होगा। प्रयास है कि मां और बेटे की तेरहवीं एक साथ ही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed