फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer riding a bicycle dies due to collision with a bike

Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bicycle dies due to collision with a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग फतेहगंज के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक भाग निकला।
अमेठी जिले के थाना फुरसतगंज के अजिठा गांव निवासी कुल्ली पासवान (50) कोतवाली के गांव त्रिलोकपुर में करीब 14 साल से रह रहा था। बुधवार रात करीब आठ बजे साइकिल से पुरवा सामान लेने आया था। वापस जाते समय पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर फतेहगंज गांव के पास पीछे से बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। इससे कुल्ली सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।
विज्ञापन

-----------

शटरिंग लदी ट्रॉली पलटी, श्रमिक की मौत

औरास। औरास थानाक्षेत्र के हाजीपुर गोशा गांव निवासी सरदार ने कुछ दिन पहले भुड़कुंडी गांव निवासी लाला के यहां स्लैब डालने के लिए शटरिंग लगाई थी। गुरुवार दोपहर बाद सरदार, शटरिंग खोलकर गांव के ही श्रमिक बनवारी (57) और शिव सिंह (22) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर हाजीपुर गोशा गांव जा रहा था। ट्रैक्टर सरदार (60) चला रहा था। औरास-रहीमाबाद मार्ग से पहले पचपकरिया देबिन पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में तीनों दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां, डाॅक्टर ने बनवारी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed