फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer killed in car collision

कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in car collision
गंजमुरादाबाद। हरदोई उन्नाव मार्ग पर रविवार रात साइकिल सवार किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी अजय कटियार (40) बीमार पिता मेवालाल को हैलट अस्पताल कानपुर से लेकर रविवार शाम घर लौटे थे। वह शाम को तरबूज की फसल की सिंचाई के लिए डीजल लेने साइकिल से बांगरमऊ गए थे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटते समय हरदोई उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजय की मौत से पत्नी सीमा देवी, पुत्री स्मृति (15) और पुत्र ओम (8) बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed