फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer killed in accidents, 34 injured

हादसों में किसान की मौत, 34 घायल

Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in accidents, 34 injured
असोहा/मौरावां। अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। रविवार रात असोहा थानाक्षेत्र में बोलेरो पलटने से किसान की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, सोमवार दोपहर मौरावां थानाक्षेत्र में स्टेयरिंग फेल होने से उन्नाव से मौरावां जा रही प्राइवेट बस पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसों में सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


असोहा थाना क्षेत्र में बोलेरो पलटी
असोहा थानाक्षेत्र के समाधा गांव निवासी किसान अनिल शर्मा (50) रविवार को बेलेरो से अपनी बेटी कंचन (14) व गांव के ही चालक पाले (32) के साथ अपनी ससुराल माखी थानाक्षेत्र के कोटरा गांव गए थे। देर रात वह अपनी साली खुशी (12) को भी साथ लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्नाव-मौरावां मार्ग पर पाठकपुर मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अनिल की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी, साली व चालक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुरैता मोड़ के पास बस खंती में पलटी, 24 जख्मी
उन्नाव से सोमवार दोपहर सवारियां लेकर मौरावां जा रही बस की मुरैता मोड़ के पास स्टेयरिंग फेल होने बस एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब पैंतीस यात्री सवार थे। इनमें बस चालक और परिचालक समेत 24 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और मौरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां अचलगंज थानाक्षेत्र के बिछिया गांव निवासी बस चालक चंद्रभान (55) के अलावा शीतलगंज पुरवा के शिवमंगल (50) व शाहखेड़ा मौरावां निवासी माया (55) समेत दस यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पलटने से मौरावां थानाक्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी रामसजीवन (45), उनकी पत्नी सवित्री (40), बेटी लक्ष्मी (15), बेटा प्रदीप (18) और आदित्य (8) के अलावा रामदुलारी (65), शिखा (30) पत्नी चंद्रप्रकाश व इनकी बेटी नैंसी (5), केदारखेड़ा बिहार के रामेश्वर (50), रहमतपुर अजगैन के मुकेश (21), कानपुर देहात के भीतरगांव कोरैथा निवासी केसनदुराली (45), बेटी निशा (18), अचलगंज के विनीत (12) और आदित्य (5) पुत्र सर्वेश, छत्रपाल खेड़ा मौरावां के रामधीन (54), मर्दनपुर मौरावां का संदीप (10) पुत्र रामसेवक, धनोखर मौरावां की सोनम (23) पुत्री शंकर, किशन कुमार (45), हिंदूपुर मौरावां की मंजू यादव (25) और सफीपुर निवासी बस क्लीनर बबलू (28) आदि घायल हो गए।


अन्य हादसों में सात लोग घायल
उन्नाव। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें रायबरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अचलगंज थानाक्षेत्र के जगतखेड़ा गांव निवासी ब्रह्मादीन (42), शिवराम व अंशू घायल हो गए। वहीं, अजगैन थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुए एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्थानीय बदनखेड़ा निवासी राजरानी (55) और बाइक चला रहे बेटे दिनेश (25) को गंभीर चोटें आईं हैं। टेंपो से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही सदर कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी सीता (18) पुत्री लेखपाल घायल हो गई। वह रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। गदनखेड़ा गांव में घर के सामने सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से सुमन गुप्ता (45) पत्नी संतोष घायल हो गईं। बेटे नितिन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed