फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer guarding the crop died due to stray cattle attack

Unnao News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की छुट्टा मवेशी के हमले से मौत

Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer guarding the crop died due to stray cattle attack
बीघापुर। रुझेई गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान का शव बरसीम के खेत में पड़ा मिला। जिस जगह शव पड़ा मिला वहां मवेशियों के निशान मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छुट्टा मवेशी के मारने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रुझेई गांव निवासी चंद्रभान सिंह (59) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार रात वह छुट्टा मवेशियों से गेहूं की फसल बचाने के लिए रखवाली करने खेत पर गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी किसान देवीप्रसाद और विष्णु प्रकाश खेत गए तो देखा बरसीम के ख्ेात में चंद्रभान का शव पड़ा हुआ है। किसानों ने मृतक के पुत्र पंकज को सूचना दी।
विज्ञापन

पुत्र पंकज, नितेश और मृतक की पत्नी बबिता मौके पर पहुंची। पति का शव देख वह बेहोश हो गई। जिस जगह शव पड़ा था वहां मवेशियों के पैरों के निशान बने थे। बेटे ने मवेशियों के मारने से पिता की मौत की आशंका जाहिर की। तहसील प्रशासन को सूचना देने के चार घंटे तक किसी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। बाद में लेखपाल अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शिवप्रकाश, नन्हे, जगन्नाथ, आलोक और अन्नू का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के झुंड से खेतों की रखवाली करना मुसीबतों भरा है। रात में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान उदल सिंह फौजी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में छुट्टा मवेशी के मारने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल अतुल कुमार शुक्ल ने बताया कि खेत में शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed