{"_id":"67f02e2f0f49bad9960f7417","slug":"farm-sold-for-40-lakhs-by-showing-cemetery-land-on-the-roadside-unnao-news-c-221-1-uno1001-129136-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क किनारे कब्रिस्तान की जमीन दिखाकर 40 लाख में बेच दिया खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क किनारे कब्रिस्तान की जमीन दिखाकर 40 लाख में बेच दिया खेत
विज्ञापन
असोहा। झांसेबाजों ने लखनऊ के एक युवक को उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग के किनारे कब्रिस्तान की जमीन दिखाकर 500 मीटर दूर खेत का 40 लाख में बैनामा कर दिया। खरीदार ढाबा खोलने के लिए कब्जा लेने पहुंचा तब धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने दंपती सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला 13-ए कौशलपुरा कालोनी निवासी ब्रह्मानंद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के सरवन गांव निवासी आलोक गुप्ता, विकास, पुष्पा देवी, रमेशचंद्र और मुंबई के शांतिनगर निवासी हरिकृष्ण गुप्ता व उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी ने गांव में अपनी भूमि संख्या 2554 दिखाकर 40 लाख रुपये में सौदा कर दिया। अप्रैल 2024 में बैनामा कराया था। जमीन उन्नाव-मोहनलालगंज मुख्य मार्ग किनारे दिखाई थी।
वह यहां ढाबा खोलना चाहता था। जब कब्जा लेने पहुंचा तो गांव के लोगों ने आपत्ति जताई, ग्राम प्रधान और लेखपाल से संपर्क किया तो जमीन कागजों पर अनुसूचित जाति के कब्रिस्तान में दर्ज पाई गई। विक्रेताओं को बताया तो उन्होंने कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कब्जा न दिला पाने पर रुपये लौटाने की बात कही। अब रुपये मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।