{"_id":"65089fcf1b51771b560d29f4","slug":"family-members-of-a-worker-who-died-in-a-road-accident-created-a-ruckus-in-the-factory-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3220-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में मृत श्रमिक के परिजनों ने फैक्टरी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में मृत श्रमिक के परिजनों ने फैक्टरी में किया हंगामा
Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 24- मृतक चंद्रकेश सिंह की फाइल फोटो।
फोटो- 25 मृतक की पत्नी को चेक देते फैक्टरी प्रबंधन के लोग।
फोटो- 26- फैक्टरी परिसर में बनाई गई चिता ।
सड़क हादसे में मृत श्रमिक के परिजनों ने फैक्टरी में किया हंगामा
प्रबंधन की अनसुनी पर की फैक्टरी में चिता जलाने की तैयारी
दौड़ी पुलिस, फैक्टरी प्रबंधन और परिजनों ले गई थाने, 2.70 लाख में समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। फैक्टरी से घर जाते समय रविवार रात सड़क हादसे में मृत श्रमिक की मौत की घटना में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और मुआवाजे की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रबंधन को बुलाने पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक जब कोई नहीं आया तो वहीं अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए चिता की लकड़ी रख दी। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में फैक्टरी प्रबंध ने 2.70 लाख रुपये आर्थिक मदद दी, तब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पांसाखेड़ा निवासी चंद्रकेश सिंह (45) दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार शाम छुट्टी के बाद बाइक से घर जाते समय पुरवा मोड़ के पास लोडर की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग की। प्रबंधन के सुनवाई न करने पर फैक्टरी परिसर में ही अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए चिता लगाने लगे। इससे मामला और बढ़ गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई और मृतक के परिजन और फैक्टरी मालिक नरेश गुप्ता को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर 2.70 लाख रुपये में समझौता किया। फैक्टरी प्रबंधन ने मृतक की पत्नी स्मृति सिंह को 2.50 लाख का चेक और शव के अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये दिए। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की टक्कर मारने वाले लोडर का पता लगाया जा रहा है।