{"_id":"61900d702da28e08fb33f261","slug":"fallo-up-unnao-news-knp6638146146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएचसी प्रभारी व एनएनएम की भूमिका संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएचसी प्रभारी व एनएनएम की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। मियागंज सीएचसी में महिला के घर वैक्सीन मिलने के मामले में जांच टीम ने शनिवार को भी अपनी रिपोर्ट सीएमओ को नहीं सौंपी। सीएमओ के मुताबिक टीम के चारों सदस्यों को संयुक्त रिपोर्ट तैयार करनी है। रविवार दोपहर तक रिपोर्ट मिल जाएगी। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर एक पूर्व सीएचसी प्रभारी व एएनएम की भूमिका संदिग्ध मिली है। दोषियों पर कार्रवाई तय है।
वैक्सीन की चार हजार डोज, सीएचसी परिसर में कर्मचारी आवास में रह रही महिला के घर मिलने के मामले में गठित चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को मियागंज सीएचसी पहुंच जांच की थी। चार बिंदुओं पर हुई जांच में टीम को हर जगह गड़बड़ी मिली थी। आईएलआर सही होने के बाद भी वैक्सीन उसमें नहीं रखवाई गई थी। स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली थी। जांच टीम को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देनी है। लेकिन शनिवार तक रिपोर्ट टीम के सदस्यों ने नहीं दी।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि काम की व्यवस्तता के चलते टीम अपनी रिपोर्ट नहीं दे पाई। रविवार दोपहर तक मिल जाएगी। बताया कि अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसमें सीएचसी के पूर्व प्रभारी और एक एएनएम की भूमिका और कार्यशैली संदिग्ध है। जिस महिला ने अपने घर में वैक्सीन रखी थी उसे एनएचएम मद से हर महीने भुगतान किस आधार पर किया जा रहा था, इस बिंदु पर पड़ताल हो रही है।