फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake denomination of land done by taking 40 lakhs

एक जमीन कई लगों को बेची, डीएम ने बैठाई जांच

Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fake denomination of land done by taking 40 lakhs
उन्नाव। आवासीय भूखंड खरीदने के चक्कर में चार लोग फर्जीवाड़े का शिकार हो गए। भूमाफिया ने 40 लाख रुपये लेकर जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया। जब पैसे वापस करने की मांग की गई तो गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। मामले में डीएम ने जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना हरवंश मोहाल क्षेत्र के मोतीमोहाल निवासी विनोद वर्मा, सदर कोतवाली के नारियल बाजार निवासी संजीव कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा और यहीं की स्वाती वर्मा ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि कानपुर के रेल बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता ने गंगाघाट की कटरी पीपरखेड़ा गैरएहतमाली में भूमि का बैनामा किया था। सरकारी और कृषि योग्य भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा कर दिया। जब वह लोग कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि वह भूमि पहले से ही किसी और के नाम से बिक चुकी है। पीड़ितों ने बताया कि जब इसकी जानकारी प्रदीप गुप्ता को दी गई तो वह काफी दिनों तक पैसा वापस करने का आश्वासन देकर टालता रहा। दबाव बनाया तो धमकी देकर भगा दिया। डीएम रवींद्र कुमार ने एआरओ और तहसीलदार को मामले की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed