फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake account of a girl student was created on Instagram, obscene comments were made by sharing her photo

Unnao News: इंस्टाग्राम पर छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाया, फोटो शेयर कर अश्लील कमेंट

Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fake account of a girl student was created on Instagram, obscene comments were made by sharing her photo
चकलवंशी। इंस्टाग्राम पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर उसकी स्कूल यूनिफार्म की फोटो शेयर की गई। अश्लील कमेंट किए गए। इस हरकत से छात्रा ने चार महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहेलियों से जानकारी होने पर पिता ने एक युवक और दो लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। कई महीने से वह अचानक गुमसुम रहने लगी। चार महीने से पूरी तरह से स्कूल जाना बंद कर दिया। बहुत पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं रही थी। बाद में उसकी सहेलियों से बात की तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर बनी फर्जी आईडी दिखाई। साथ ही उसमें बेटी की फोटो और किए गए अश्लील कमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन

जब उस आईडी की जांच कराई गई तो श्याम जी शुक्ला के साथ दो लड़कियों के नाम सामने आए। यही नहीं यह लोग बेटी को किसी को कुछ बताने पर उसका चरित्र खराब करने की धमकी दे रहे थे। तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि तीनों पर धमकी देने के साथ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी युवक कहां का रहने वाला है इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed