फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   faimily member refuses to postmortem

पोस्टमार्टम से किया इनकर

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
faimily member refuses to postmortem
चकलवंशी। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे तीनों किशोरों के परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार देर रात गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से ही इन्कार कर दिया। एसडीएम और सीओ ने परिजनों को खनन की जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शनिवार सुबह परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परियर घाट पर माखी गांव निवासी प्रशांत सिंह, लवलेश सिंह व विशाल गुप्ता स्नान के दौरान डूब गए थे। हसनगंज एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर तहसीलदार अतुल कुमार व विधायक बंबालाल दिवाकर के बेटे अश्वनी कुमार गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम व तहसीलदार ने चार-चार लाख रुपये का चेक मृतकों के परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

मृतक प्रशांत सिंह के चाचा बाबू सिंह ने आरोप लगाया कि खनन कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने गए मजिस्ट्रेट माना बंगला गांव में ही बैठे रहे। चालक को भेजकर वीडियो बनवाकर कोरम पूरा कर लिया। मृतक लवलेश के पिता जयसिंह का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधि खनन में संलिप्त हैं। मानक से अधिक खनन हो रहा है। छह फीट बालू खोदने की जगह 40 फीट खुदाई की गई। अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की लगा रहे हो कीमत
चेक देने के दौरान एसडीएम ने जैसे ही मृतक विशाल की मां सीमा को बुलाया वह आक्रोशित हो गईं और कहा मौत के बाद मेरे बेटे की कीमत लगा रहे हो। इन रुपयों से खनन से हुए गंगा में गड्ढों को भरवा दो। इससे किसी और मां की कोख नहीं उजड़ेगी। अधिकारी चुपचाप सुनते रहे। बाद में मृतक के पिता रामकिशोर को समझाकर चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed